कटनी। माधव नगर गेट के पास सोमवार को शराब के नशे में धुत एक ई-रिक्शा चालक ने तेज रफ्तार में चलते हुए रेड लाइट पर खड़ी मारुति कार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में कार को नुकसान पहुंचा है, वहीं ई-रिक्शा के शीशे पूरी तरह टूट गए। गनीमत यह रही कि इस सड़क दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।घटना के समय मौके पर तैनात ट्रैफिक कर्मी ने तत्काल माधव नगर थाना को सूचना दी,
जिसके बाद ई-रिक्शा चालक को थाने भिजवाया गया। ड्यूटी पर मौजूद लेखपाल सिंह ने बताया कि चालक शराब के नशे में था और ठीक से खड़ा होने की स्थिति में भी नहीं था।
उसकी लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ।पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और नियमानुसार कार्रवाई की बात कही जा रही
