जबलपुर। राष्ट्रीय पत्रकार संघ भारत द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए दिनेश पांडे को संभाग अध्यक्ष (जबलपुर संभाग) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगदीश सिंह चंदेल के मार्गदर्शन में एवं राष्ट्रीय संगठन प्रभारी श्री भागवत द्विवेदी तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री ऋषिकेश त्रिपाठी की सहमति से की गई।
संगठन द्वारा जारी जानकारी के अनुसार दिनेश पांडे ने जिला अध्यक्ष के रूप में अपने एक वर्ष के कार्यकाल में संगठन को मजबूत करने, पत्रकार हितों की आवाज बुलंद करने तथा सक्रिय संगठनात्मक कार्यों में सराहनीय भूमिका निभाई।
उनके कुशल नेतृत्व, कार्यकुशलता एवं तेजतर्रार कार्यशैली को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है।इस अवसर पर संगठन के विभिन्न पदाधिकारियों एवं सहयोगियों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
शुभकामनाएं देने वालों में बाबूलाल योगी (प्रदेश अध्यक्ष, राजस्थान), डॉ. अशोक चौहान (अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश), राहुल राजा (प्रदेश अध्यक्ष, उत्तराखंड), सुरजीत सिंह ठाकुर (संयोजक, मध्य प्रदेश), डॉ. मीरा पराडकर (प्रदेश अध्यक्ष, महिला विंग मप्र), राजकुमारी मिश्रा (उपाध्यक्ष, महिला विंग मप्र), ममता गुप्ता (प्रदेश प्रभारी), रवि गुप्ता (संभाग अध्यक्ष, रीवा), जितेंद्र अग्निहोत्री (संभाग सचिव) सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।सभी ने आशा व्यक्त की कि दिनेश पांडे अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
