भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कटनी में भाजपा संगठन पर्व के अंतर्गत राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्वाचित होने पर भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियाँ साझा कीं और आतिशबाजी कर हर्षोल्लास व्यक्त किया। जिला कार्यालय परिसर भारत माता की जय और भाजपा जिंदाबाद के नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टंडन सोनी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि नितिन नवीन के नेतृत्व में संगठन को नई ऊर्जा और स्पष्ट दिशा मिलेगी। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को शुभकामनाएँ प्रेषित करते हुए विश्वास जताया कि पार्टी आगामी समय में और अधिक मजबूती के साथ जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाएगी। आयोजन में वरिष्ठ नेताओं, विभिन्न मोर्चा पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
नोट—कटनी जिले की हर छोटी-बड़ी खबरों एवं गणतंत्र दिवस विशेष विज्ञापन हेतु संपर्क करें—संवाददाता: हेमन्त सिंह | मोबाइल: 9425829327
