
कटनी।भारत मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा सहित सहयोगी संगठनों के आह्वान पर गुरुवार को कटनी कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया। यह प्रदर्शन बामसेफ एवं भारत मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन की अनुमति कथित रूप से षड्यंत्रपूर्वक रद्द किए जाने के विरोध में आयोजित किया गया।
धरने में वक्ताओं ने इसे संविधान के अनुच्छेद 14, 19 और 21 का उल्लंघन बताते हुए लोकतंत्र पर हमला करार दिया। प्रदर्शनकारियों ने ओबीसी की जाति आधारित जनगणना, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता और शांतिपूर्ण सभा के अधिकार की रक्षा की मांग की।
प्रदर्शन के उपरांत राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा जाएगा, जिसमें अधिवेशन की अनुमति बहाल करने, हुए नुकसान का मुआवजा देने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की गई है।
नोट : कटनी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबरें एवं विज्ञानपन हेतु संपर्क करे : 9425829327


