

कटनी।जिला कटनी के विकासखंड मुड़वारा अंतर्गत कन्हवारा–करूहा ग्राम की बदहाल सड़क को लेकर जनता के आंदोलन के बाद आखिरकार प्रशासन हरकत में आया। पूर्व में युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु के नेतृत्व में क्षेत्रीय ग्रामीणों द्वारा जिला पंचायत कार्यालय के समक्ष आंदोलन किया गया था।
जानकारी देते हुए दिव्यांशु मिश्रा अंशु ने बताया कि सड़क न होने के कारण ग्रामीणों को कई वर्षों से गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आवागमन बाधित होने से शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार प्रभावित हो रहे हैं, जिससे ग्रामीणों में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं प्रदेश सरकार के प्रति भारी आक्रोश व्याप्त है।
आंदोलन के पश्चात जिला प्रशासन द्वारा पत्राचार के माध्यम से सात दिवस के भीतर कार्यवाही प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया था। इसी क्रम में आज पटवारी एवं आरआई महोदय की उपस्थिति में ग्रामवासियों के साथ करूहा रोड की नपाई कराई गई।
युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव ने जिला प्रशासन से जनहित को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराने की मांग की है।
रोड नपाई के दौरान कमल पांडेय, एड. मुकेश पाटकर, अजय खटिक, दत्तराम कुशवाहा, भूकमा काछी, राजू कुशवाहा, राजू बर्मन, छोटेलाल बर्मन सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Note : कटनी शहर व ग्रामीण क्षेत्र की हर छोटी बड़ी खबरे एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करे संवाददाता हेमंत सिंह 9425829327

