
रिपोर्टर : हेमंत सिंह
कटनी। बरगवां ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वेगनार कार और मोटरसाइकिल के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल चालक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद नागरिकों की मदद से घायल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया।


घटना के बाद मौके पर थाना रंगनाथ पुलिस एवं डायल 112 का अमला भी पहुंचा, लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर तमाशबीन बनी रही। बताया जा रहा है कि कार चालक शराब के नशे में था, जिसको लेकर घटनास्थल पर नागरिकों में आक्रोश देखने को मिला।
घायल मोटरसाइकिल चालक की पहचान राहुल कुमार सोनी, वाहन क्रमांक MP21 ME 4145 के रूप में हुई है। फिलहाल घायल का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
नोट :कटनी जिले की हर छोटी बड़ी खबर एवं विज्ञापन के सम्पर्क करे संवाददाता हेमंत सिंह : 9425829327
