
कटनी। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा कटनी के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान मिले सहयोग, स्नेह और मार्गदर्शन के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व, जिला नेतृत्व एवं समस्त कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
जारी संदेश में उन्होंने कहा कि जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन की सेवा करने का अवसर उनके लिए गौरव और सौभाग्य की बात रही। इस दायित्व का निर्वहन करते हुए उन्हें पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा पिछड़ा वर्ग समाज के हितों के लिए कार्य करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कार्यकाल के दौरान वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से प्राप्त सहयोग और मार्गदर्शन उनके लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि भले ही वे अब इस दायित्व से मुक्त हो रहे हैं, लेकिन भारतीय जनता पार्टी के एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में संगठन एवं राष्ट्र सेवा के प्रति उनका समर्पण पहले की तरह बना रहेगा। उन्होंने नव नियुक्त नेतृत्व को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होकर नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रेम, विश्वास और सहयोग के लिए पुनः हृदय से धन्यवाद ज्ञापित किया।
