

कटनी जिले के छोटा कैलवारा क्षेत्र से एक हृदयविदारक हादसे की खबर सामने आई है। धरवारा निवासी श्रयांश चौधरी (उम्र 11 वर्ष), पिता सुरेश चौधरी, अपनी नानी के घर आया हुआ था। जानकारी के अनुसार श्रयांश तालाब के पास घूमने गया था, इसी दौरान पैर फिसलने से वह तालाब में जा गिरा।
घटना के समय उसके साथ मौजूद एक अन्य बच्चे ने तुरंत ग्रामीणों एवं परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने तत्काल बच्चे को तालाब से बाहर निकालकर कटनी जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। मृतक बच्चे के परिजनों ने घटना की पुष्टि की है।
